फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पकड़ने वालों नदी को बांधा, पानी डूबी फसलें

विज्ञापन
मछली पकड़ने के लिए मेंहनगर से गुजरने वाली नोनी नदी में जाल डालकर बांधा गया। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मेंहनगर। तहसील क्षेत्र में बहने वाली नोनी नदी का जलस्तर बारिश के कारण बढ़ने नदी के किनारे की धान की पहले ही पानी में डूबी हुई है। वहीं कुछ लोगों ने नदी पर मछली मारने के लिए बांध दिया है जिससे नदी का पानी बाधित होकर किसानों के खेत में जमा हो गया है। जिससे उनकी फसल बर्बाद हो रही है। इसे लेकर किसानों ने प्रशासन से गुुहार लगाई है।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील क्षेत्र के कुसमुलिया, देवरिया, करनेहुवा, जमकी, गोपलपुर, घटिया, अमारी, शेर्रा, लोहानपुर, कटता, खरगपुर, सरायभादी आदि गांवों से नोनी नदी गुजरती है। मछली पकड़ने वाले लोगों ने जगह जगह बांध बनाकर पानी के बहाव को रोक दिया है। जिससे जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। किसान खड़ी फसल को बर्बाद होते देखने के लिए मजबूर हैं। किसानों में शिकायतके बाद भी प्रशासन की अनदेखी से रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार की देर शाम दर्जनों गांवों के किसानों ने शिकायती पत्र के माध्यम से तहसीलदार मेंहनगर गरिमा रानी जायसवाल मिलकर इस समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। किसानों में करनेंहुवा गांव के डाक्टर आरके चौहान, जमकी गांव के बखरु यादव, गोपलपुर के हनीफ, घटिया से जयमाल चौहान, सूचित, रामप्यारे, शेर्रा से श्यामनरायन, सत्यदेव, रामसमुझ,राजाराम ने नदी में बांध बनाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और बनाए गए बांध को हटाने की मांग की। तहसीलदार मेंहनगर ने कहा कि क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के माध्यम से जांच कराकर बांध केे हटवाने के साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें