फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने बताया झुनझुना तो किसी ने कहा किसान हितकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आम बजट के बाद अब प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए बजट में भी किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बजट को ज्यादातर किसानों ने किसानों के लिए हितकारी बताया लेकिन कुछ किसानों ने इस बजट को झुनझुना बताया।
विज्ञापन

बालीपुर गांव निवासी सूर्यनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट किसान हित में नहीं है । किसानों को इससे कोई फायदा नहीं मिलेगा। सरकार ने बजट में लंबी चौड़ी घोषणा और बजट का प्रावधान कर दिया है लेकिन यह किसानों को झुनझुना देने जैसी बात है। इससे किसानों का हित होने वाला नहीं है।
तरौका गांव निवासी धनंजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित को देखते हुए खाद, गेहूं क्रय केंद्र हो और स्वच्छ भारत मिशन के लिए जो व्यवस्था प्रदेश सरकार ने की है वह किसानों के हित में है। लेकिन इसका फायदा किसानों को तभी मिलेगा जब सरकार द्वारा लागू योजनाएं किसानों तक पहुंचें।
विज्ञापन

मोहम्मद पुर गांव निवासी राम अवध मौर्य पूर्व सभापति साधन सहकारी समिति मोहम्मदपुर ने कहा कि बजट किसान हित में है। बजज्ञ्ट में जो प्रावधान है वह किसानों के लिए किया गया है। इसका संचालन बढिय़ा ढंग से किया जाए तो किसानों को इसका लाभ मिल सकता है।
हरैया ब्लॉक के बेलकुंडा गांव निवासी परमानंद वर्मा ग्राम प्रधान ने कहा कि बजट लंबा चौड़ा पेश किया गया है। इसका लाभ सीधे किसानों को दिया जाए तो उनको लाभ मिलेगा। सबसे अधिक उपयोगिता राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल की व्यवस्था की है। स्वच्छ भारत मिशन के लिए 5000 करोड़ पास किया गया है। इसका लाभ किसानों को सीधा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें