फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैफियात को मऊ से चलाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

आजमगढ़ (ब्यूरो)। कैफियात एक्सप्रेस को आजमगढ़ की जगह मऊ से चलाने का निर्णय लिए जाने की बात सामने आने पर इसके विरोध में कई संगठन मैदान में उतर आए हैं। विरोध में रविवार को आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति, भारत रक्षा दल और प्रयास संस्था के सदस्यों ने रेलमंत्री और रेल राज्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। इसमें चेतावनी दी कि वे मऊ से कैफियात को किसी भी कीमत पर नहीं चलने देंगे।
स्टेशन अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में आजमगढ़ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष एसके सत्येन ने बताया कि प्रख्यात शायर कैफी आजमी के स्मृति में चलने वाली कैफियात एक्सप्रेस को आजमगढ़ वासियों को उपेक्षित करके मऊ से संचालन कराने की सूचना से इस जिले के लोग आहत हैं। कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ती है। आजमगढ़ स्टेशन से बनकर एक मात्र कैफियात एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है ऐसे में कैफियात एक्सप्रेस को मऊ से चलाना ठीक नहीं है। इस मौके पर पप्पू कुमार यादव, राजेश यादव, हरेंद्र निषाद, राज श्रीवास्तव अप्पू, रूद्रप्रताप अस्थाना, ज्ञानेंद्र सिंह, दीपक वर्मा, अंकुर सिंह, राजू चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

वहीं भारत रक्षा दल ने कैफियात को मऊ रेलवे स्टेशन से चलाने के विरोध में स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि काफी संघर्ष के बाद आजमगढ़ से दिल्ली के लिए यही एक ट्रेन जनपद को मिली थी। इस मौके पर डा. मनोज, सुनील वर्मा, महेंद्र चैहान, दिनेश यादव, जावेद अंसारी, मुहम्मद अफजल, रजनीश श्रीवास्तव, रवि प्रकाश, रामाशीष दीपक यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

प्रयास संस्था के सदस्यों ने भी रविवार को स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से रेलमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि कैफियात एक्सप्रेस आजमगढ़ की शान है। ऐसे में कैफियत एक्सप्रेस का स्थल परिवर्तन किये जाने की खबरों से जनपदवासी बेहद स्तब्ध हैं। इस मौके पर विनोद चौहान, शंभू दयाल सोनकर, श्रवण प्रजापति, बृजेश कुमार, फिरोज, कमलेश यादव, सुनील यादव, इमरान, विवेक, आदित्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें