फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटाने गए तहसीलदार का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ठेकमा। मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के जिवली गांव में रविवार को तहसीलदार शिवसागर दूबे जेसीबी मशीन और फोर्स के साथ पोखरे पर अबैध कब्जे को हटवाने पहुंचे। यह देख ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया। लोगों के विरोध को देखते हुए तहसील प्रशासन कब्जा नहीं हटवा सका और वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था की हम लोगों को कोई नोटिस नहीं मिला था।
विज्ञापन

जिवली गांव मेें रविवार को पोखरे पर अवैध निर्माण को गिराने गए तहसीलदार शिवसागर दूबे को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि हम लोग पचास साल से यहां रह रहे हैं और कोई सीमांकन भी नहीं किया गया। यही नहीं तहसील प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं मिली थी, अचानक तहसीलदार यहां पहुंच हम लोगों को हटाने आ गए। हम लोग इस बरसात में कहा जाएंगे। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए तहसीलदार शिवसागर दुबे पीछे हट गए और एक सप्ताह का समय देकर चले गए। पूर्व प्रधान दूधनाथ राम, संतराज, रामअवध, अर्जुन, खरभारी, गीता देवी, छोटेलाल समेत 35 लोगों का पोखरे के भीटे पर कब्जा है। इस संबंध में तहसीलदार शिवसागर दूबे का कहना है कि हमने खुद इस संबंध में एक हफ्ते पहले घर जाकर सामान हटा लेने के लिए कहा था। बताया गया था कि जल्द इसे पोखरे की भूमि पर अवैध निर्माण गिरवाया जाएगा। एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर इसके बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें