फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवेशन में सीएमओ को सौंपा नौ सूत्री मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वकर्स एसोसिएशन के स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुरूष संघ का अधिवेशन रविवार को नगर के सफुद्दीनपुर स्थित एक वाटिका के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ डा. इंद्र नारायण तिवारी और विशिष्ठ अतिथि प्रांतीय संप्रेक्षक इंद्रभूषण पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान एसोसिएशन ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मांग पत्र लेने के बाद सीएमओ ने एसोसिशन को आश्वासन दिया कि जिले स्तर की समस्याओं का वो समाधान करेंगे। इसके अलावा शासन स्तर से जुड़ी समस्याओं के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता का वेतनमान एक दिसंबर 2011 के पूर्व 2800 ग्रेड पे दिया जाता रहा, जबकि एक दिसंबर 11 के बाद से कर्मचारियों को 2000 ग्रेड पे का वेतनमान दिया जा रहा। वेतन विसंगती के साथ नौ मांगे लंबित है। जिन्हें तत्काल पूरा किया जाए। इस मौके पर नागेंद्र लाल श्रीवास्तव, कृष्णमुरारी, शिवकुमार यादव, कृष्णमुरारी चौहान, शिवकुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें