फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे राजस्व गांवों को ओडीएफ कराने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के 3928 राजस्व गांवों में अब तक मात्र 118 ग्राम पंचायतों को ही ओडीएफ बनाया जा सका है। इसमें तेजी लाने के लिए डीपीआरओ ने सबसे पहले छोटे राजस्व गांवों को ओडीएफ करने का निर्णय लिया है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर सीडीओ प्रतिदिन विकास भवन सभाकक्ष में तीन विकास खंडों के एडीओ पंचायत और सेक्रेटरियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

जनपद में शासन ने दो अक्टूबर 2018 तक पूरे देश को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लेकिन जनपद में जिस तेजी से शौचालय निर्माण हो रहा है, उसे देखते हुए जनपद को ओडीएफ होने में दो से तीन वर्ष का समय लगेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने शौचालय निर्माण में तेजी लाने की तैयारी की है। उन्होंने सबसे पहले जनपद के 3928 राजस्व गांवों में से कम आबादी और परिवार वाले गांवों को चिह्नित कर सबसे पहले उन गांवों को ओडीएफ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने प्रतिदिन गांवों में शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
0000000000000000

जनपद में शौचालय निर्माण में तेजी लाने के लिए डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिया है कि हर हाल में उन्हें 31 मई तक 10-10 गांवों को ओडीएफ कराना है। जनपद में छोटे राजस्व गांवों को पहले ओडीएफ करने का निर्णय लिया है। साथ ही जिलाधिकारी ने इसकी प्रतिदिन समीक्षा करने और हर बीडीओ को 10-10 गांवों को ओडीएफ कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें