फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से समझौता करने पर विभिन्न संगठन मर्माहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन की बैठक शुक्रवार को सिधारी हाइडिल कालोनी स्थित शहीद भवन पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष निखिल शेखर सिंह ने कहा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते हुए सरकार से द्विपक्षीय समझौता कर लिया गया। जिसके कारण विभिन्न कर्मचारी संगठन घटक मर्माहत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन उत्तर प्रदेश के केंद्रीय आह्वान पर प्रदेश के समस्त जनपदों में आंदोलन को अग्रिम निर्देश तक जारी रखा जाएगा। बैठक में इंजीनियर एसके सिंह, राजू कुमार, विजय यादव, राजेश, चौहान, चंदन यादव, आशुतोष गुप्ता, मोहर सिंह चौहान, मनोज वर्मा, आशीष वर्मा, रमाकांत यादव, आशुतोष यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर शत्रुघ्र यादव ने, संचालन इंजीनियर चंद्रशेखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें