फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा सौ ग्रामों में हुआ शतप्रतिशत टीकाकरण, सूची देने में विभाग फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक कोरोना टीकाकरण की रफ्तार में कमी ने शासन-प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्रयासरत है। इस दौरान समीक्षा करने पर पता चला कि जिले के करीब सवा सौ गांव ऐसे है, जहां शतप्रतिशत टीकाकरण हो चुका है, ये गांव जिले के लगभग हर ब्लाकों में एक दो की संख्या में है। कर्मचारियों के दावें का सीएमओ जांच कराने में जुटे है। सीएमओ का कहना है कि सौ फीसदी टीकाकरण वाले गांवों का सत्यापन सूची के आधार पर कराया जा रहा। जांच पूरी होने पर सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगभग 36 लाख लोगों के कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें सभी 18 प्लस वाले शामिल है। इस लक्ष्य को अक्टूबर माह के अंत तक ही शत प्रतिशत पूरा कर लेने का शासन ने फरमान जारी किया था, लेकिन महकमा आधे से कुछ ज्यादा ही कर सका है। त्यौहारों की शुरूआत के साथ ही टीकाकरण की रफ्तार जो धीमी पड़ी तो अब तक इसमें तेजी नहीं आई। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी के अनुसार 63 प्रतिशत लोगों को प्रथम डोज तो 23 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लगाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में भी हर ब्लाक में पांच से छह गांव ऐसे है जहां शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा चुका है लेकिन अभी हम उक्त ग्रामों का सर्वे करा रहे है। अपने स्तर से संतुष्ट होने के बाद ही उक्त ग्रामों की सूची जारी करेंगें। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने को लेकर हर तरह की कवायद की जा रही है। जिले के 22 ब्लाकों में अतरौलिया ब्लाक में 82 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं पांच से छह ऐसे ब्लाक भी है जहां 70 प्रतिशत से अधिक लोग टीकाकरण करा चुके है। जिन ब्लाकों में टीकाकरण की स्थिति खराब है। वहां के लिए अब विभाग विशेष योजना बना रहा है। ताकि जल्द से जल्द पूरे जिला का शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें