फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 प्रतिशत किसानों ने नहीं भरा घोषणापत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गन्ना विभाग के प्रयास के बावजूद जिले के 10 प्रतिशत गन्ना किसानों ने ऑनलाइन घोषणापत्र नहीं भरा है। ऐसे किसान मिल को गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पाएंगे। इन किसानों का सट्टा कराने के लिए गन्ना विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना का सर्वे हो चुका है। उसके बाद समिति स्तर पर सर्वे सट्टा मेला लगाया गया, जहां पर किसानों ने अपनी आपत्तियों को दर्ज कराया। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद किसानों से घोषणापत्र भरवाने की प्रक्रिया शुरू हुई। गन्ना विभाग ने गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को इसके लिए जागरूक किया। इसके बावजूद 10 प्रतिशत किसानों ने ऑनलाइन घोषणापत्र नहीं भरा है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद फीडिंग कराई जा रही है। पेराई सत्र शुरू होने से पहले सभी किसान अपना ऑनलाइन घोषणापत्र जरूर भर दें। बगैर घोषणा पत्र के सट्टा नहीं चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें