फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ भी बनना मायावती न बनना: आजम

Tue, 04 Jun 2013 02:12 PM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में सोमवार को आयोजित लैपटॉप वितरण समारोह में नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ने छात्राओं कहा कि ‘बेटियो चाहे कुछ भी बनना, मगर मायावती न बनना।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस पैसे से लैपटॉप बांटे जा रहे हैं, वह जनता के खून पसीने की कमाई का पैसा है। यह खजाने का सदुपयोग है।

माया सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में सरकारी खजाना इस कदर लूटा गया कि पत्थर के हाथियों के भी पेट फट गए।

मंच से मांगा वोट
कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री आजम खां ने मंच से वोट भी मांगा। आजम खां ने हालांकि मंच से लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में वोट मांगते हुए यह भी कहा कि गाजियाबाद-नोएडा बहुत बडे़ जिले हैं।
विज्ञापन


सरकारी खजाने की बड़ी रकम यहां सड़क, बिजली, पानी और अन्य सुविधाओं में खर्च होती है, बावजूद इसके सपा को यहां की जनता का समर्थन जरा कम ही मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें