फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड रेजः दबंगों ने कार समेत दूल्हे को किया अगवा

Tue, 04 Jun 2013 01:06 PM IST
पीलीभीत/घुंघचाई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगरों के बाद अब कस्बों में भी रोड रेज की घटनाएं होने लगी हैं। शाहजहांपुर जिले में दूल्हे की कार एक अन्य कार से छू गई, इस पर कार सवार दबंगों ने दूल्हे समेत कुछ बच्चों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, उन लोगों ने कार समेत दूल्हे को अगवा कर लिया। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दूल्हे और कार को छुड़ा लिया लेकिन अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए।

दंदोला कॉलोनी निवासी संतराम की पुत्री की बारात लखीमपुर खीरी जिले के गांव आदर्श नगर से दो जून को आनी थी। घराती सारी तैयारियां पूरी कर बारात का इंतजार कर रहे थे। बारात में शामिल छह-सात गाड़ियां पहले पहुंच गई।
विज्ञापन


पीछे आ रही दूल्हे के कार के इंतजार में बाराती गांव के पास ही रुक गए। रात करीब नौ बजे घुंघचाई पुलिस चौकी के निकट सामने से आ रही कार से दूल्हे की कार छू गई।

इस पर कार सवार दबंगों ने दूल्हे और बच्चों की पिटाई कर दी। फिर बच्चों को कार से नीचे उतारकर चार-पांच दबंग कार में बैठे और चालक की कनपटी पर तमंचा लगाकर दूल्हे समेत कार को बंडा की ओर ले भागे।

दूल्हे के पिता शिवचरण ने घुंघचाई चौकी पुलिस को सूचना दी। बंडा पुलिस ने रात करीब डेढ़ बजे कार की घेराबंदी कर दूल्हे और चालक को सकुशल मुक्त करा लिया। लेकिन बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस रात तीन बजे दूल्हे को लेकर घुंघचाई पहुंची, तब जाकर विवाह की रस्में शुरू हो सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें