फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद में क्यों फूटा आजम का गुस्सा?

Thu, 12 Dec 2013 10:43 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में सफाई व्यवस्था तो किसी तरह पटरी पर लौट रही है लेकिन सड़कों पर जहां-तहां पड़ा मलबा नगर निगम के लिए मुसीबत बन गया है। मंगलवार को यहां आए नगर विकास मंत्री आजम खां रात में शहर की कई सड़कों से गुजरे।
विज्ञापन


इस दौरान कई जगह मलबा देख वह भड़क गए। सुबह सपा नेताओं ने सर्किट हाउस में नगर आयुक्त प्रदीप कुमार को बुलाया तो मंत्री ने मलबा हटवाने के लिए सख्त हिदायत दी।

नगर विकास मंत्री मंगलवार को शहर में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात यहां पहुंचे आजम रामबाग में समारोह में शामिल हुए। उसके बाद सिविल लाइंस सहित कई सड़कों से उनका काफिला निकला। इस बीच कई सड़कों पर उन्हें मलबे का ढेर मिला।
विज्ञापन


पढ़ें, अमेरिका में भी बजा केजरीवाल का डंका

आजम रात में सरकिट हाउस में रुके। सुबह कई सपा कार्यकर्ता उनके मिलने पर पहुंचे तो उन्होंने भी गंदगी, मलबे के संबंध में शिकायत की। नगर आयुक्त ने सप्ताहभर में व्यवस्था दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया।

उधर, नगर आयुक्त सड़क पर मलबा फेंकने वालों से उसे उठाने के मद में रकम वसूलने की भी योजना बना रहा है। इमारत का निर्माण शुरू होते ही, निर्माणकर्ता को पहले तो मलबा सड़क पर न डालने की चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद भी वह मलबा सड़क पर रखता है तो उसे उठाने के लिए निर्धारित रकम वसूली जाएगी। जल्द ही रकम का निर्धारण भी कर दिया जाएगा।

पढ़ें, मोदी नहीं बन सके 'पर्सन ऑफ द ईयर'

निगम की गाड़ी मौके पर जाकर मलबा उठाएगी और उससे रकम वसूलेगी। हालांकि अफसर अभी इस योजना का खुलासा नहीं कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें