फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के हमले का अखिलेश ने दिया जवाब

Thu, 12 Dec 2013 10:41 AM IST
अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए हमले का करारा जवाब दिया।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि दूसरे प्रदेश के लोग यूपी के बारे में क्या जानते हैं। यूपी का प्रचार नहीं हुआ है, लेकिन मैं प्रदेश को गुजरात से बेहतर बनाकर दिखाऊंगा।

21 नवंबर को भाजपा की विजय शंखनाद रैली में मोदी ने प्रदेश की योजनाओं की धज्जियां उड़ाई थी।

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में यूपी और आगरा को ताजमहल के नाम से जाना जाता है। सूबे का विकास इस तरह से होगा कि यूपी को ‘होम ऑफ द ताज’ के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के तकरीबन 18 महीने पूरे होने के बावजूद आगरा की खस्ता हालात पर उठे सवालों पर सीएम ने पार्टनरशिप समिट से लेकर गंगाजल प्रोजेक्ट तक कई योजनाएं गिना डालीं।

सीएम ने कहा ताजमहल के आसपास के विकास पर 140 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। बसपा सरकार इनर रिंग रोड को पीपीपी मॉडल पर बना रही थी, लेकिन अब इसे सरकारी धन से बनाया जाएगा।

लैंड पार्सल के नाम पर किसानों की जमीन जबरन नहीं लेंगे। ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के लिए 450 करोड़ रुपये स्वीकृति किए हैं। सड़क दुरुस्त होंगी और जाम से मुक्ति दिलाने को सरकार प्रयास कर रही है।

पढ़ें, मोदी से मुकाबले के लिए तैयार कांग्रेस के '5 प्रधानमंत्री'

सरकार आगरा-फीरोजाबाद रोड पर तकरीबन 60 एकड़ जमीन पर हवाई पट्टी बनाने पर विचार कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी आगरा में ही सिविल टर्मिनल बनाने का विकल्प रखा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्द शिक्षक और पुलिस भर्ती होगी।

सरकार चलाएगी स्किल डेवलपमेंट मिशन
युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रदेश सरकार सूबे में बड़ा प्रोग्राम लांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मिशन के तहत युवाओं को शार्ट टर्म तकनीकि प्रशिक्षण दिया जाएगा। तकरीबन 600 ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे। योजना की शुरुआत 21 जनवरी की होगी।

सीएम को काला झंडा दिखाने पहुंचे चार वकील हिरासत में
हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर पुलिस और प्रशासनिक घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को काला झंडा दिखाने पहुंचे चार अधिवक्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


इसके पहले दीवानी से काले झंडे लेकर प्रदर्शन के लिए जुलूस की शक्ल में निकले अधिवक्ताओं को पुलिस ने सूरसदन चौराहे और स्पीड कलर लैब के पास रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक और हाथापाई हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें