फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पहलवान हैं नेताजी, मोदी संभलकर बात करें'

Sun, 26 Jan 2014 08:16 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के 56 इंच सीना वाले बयान पर पलटवार किया है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मोदी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के बारे में जरा संभलकर बात किया करें क्योंकि मुलायम सिंह यादव पहलवान भी हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी मुलायम सिंह यादव को चुनौती दे रहे हैं कि वो यूपी को गुजरात नहीं बना सकते। इसके लिए 56 इंच का सीना चाहिए। आजम खान ने कहा कि हमें यूपी को गुजरात बनाना ही नहीं है।

पढ़ें, '56 इंच' पर सपा का मोदी पर तंज

आजम खान ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी को 56 का इंच का जवाब दे दिया है। यूपी के लोग यूपी वालों की बात पहले सुनेंगे, बाकी को बाद में।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही शर्मनाक व दर्दनाक है। हालात को काबू में करने व दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने हर संभव प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने कहा कि मीडिया ने दंगा पीड़ितों की व्यथा बताई, इसके लिए शुक्रिया लेकिन मीडिया को यह भी बताना चाहिए कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? किसने दंगों की साजिश रची, किसने बेगुनाहों का खून बहाया? इन सवालों का जवाब भी मिलना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें