फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनी की टिप्पणी पर आजम का जवाब

Thu, 17 Oct 2013 11:37 AM IST
अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने कहा कि हम न तो किसी बात से डरे हुए और न ही किसी बात का संज्ञान लिया है। हमारा संविधान सेक्युलर है। देश के सारे लोग कानून की नजर में बराबर हैं। सबको बराबरी के साथ जीने का हक है।
विज्ञापन


अगर कोई संविधान के दायरे से बाहर जाकर बात करता है तो यह जान लेना चाहिए कि यूपी सरकार संविधान के दायरे में काम करती है। किसी को इस दायरे से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। वैसे हर व्यक्ति की किसी भी मुद्दे पर अपनी अलग राय होती है। लिहाजा हम किसी की बात पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

आजम खां ने ये बातें जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं।

उन्होंने कहा कि राजनीति करने वालों को राजनीति और मजहब का काम करने वालों को अपना काम करने की इजाजत है लेकिन अगर कोई कानून के खिलाफ दखल देता है तो सरकार बहुत ही मजबूत संस्था का नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कह सकता है लेकिन हमें यह देखना होगा कि अगर कोई व्यक्ति किसी मुद्दे पर कोई बात कहता है तो उसका समाज पर कितना असर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें