फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोती-कुर्ता वालों को कुछ नहीं समझते अधिकारी: आजम

Thu, 13 Jun 2013 12:10 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में नगर विकास मंत्री मो. आजम खां एक बार फिर भड़क उठे। अफसरों से यहां तक कह दिया कि आप लोग धोतीकुर्ता और पजामा वालों को कुछ नहीं समझते हैं।
विज्ञापन


ऐसा मत समझें, वह भी जानते हैं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है। पर उनके विभाग में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा। वह इतना नाराज हुए कि बैठक तक स्थगित कर देनी पड़ी।

अब बैठक 14 जून को होगी। यह सब हुआ योजना भवन में बुधवार को बुलाई गई जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब आजम खां अपने मातहतों पर नाराज हुए हैं। इसके पहले वह विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान एक विशेष सचिव पर भड़क चुके हैं।

जेएनएनयूआरएम योजना के तहत सात शहरों में चल रहे काम के दूसरे चरण में क्या-क्या होना है इसके प्रस्तावों पर चर्चा के लिए बुधवार को योजना भवन में संचालन समिति की बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए सदस्यों (जनप्रतिनिधियों) को भी बुलावा भेजा गया था।
विज्ञापन


बैठक निर्धारित समय अपराह्न डेढ़ बजे शुरू हुई। नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने बैठक शुरू होने पर सदस्यों के समक्ष एजेंडा रखा। लखनऊ के सांसद लालजी टंडन को किसी कार्यक्रम में जाना था, सो उन्होंने कहा कि मुझे जल्दी जाना है, इसलिए उन्हें जो कहना है वह कहकर जा रहे हैं।

उनके जाने के बाद भाजपा विधान मंडल दल के उप नेता ने समय पर एजेंडा न मिलने पर आपत्ति उठा दी। कहा कि बैठक की सूचना के साथ ही एजेंडा भी मिलना चाहिए था। न तो समय से एजेंडा मिलता है और न ही कार्यवृत्त।
विज्ञापन


सदस्य कब एजेंडा पढ़ेंगे और कब चर्चा करेंगे। रीता बहुगुणा जोशी ने भी इस पर सहमति जताई। आजम ने इस पर अफसरों से पूछा कि एजेंडा समय से क्यों नहीं भेजा गया।

अफसर कुछ नहीं बोले, इस पर वह भड़क गए। बोले कि आप लोग धोतीकुर्ता और पजामा वालों को कुछ नहीं समझते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें