फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र के गददौपुर गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। हालांकि, अभी एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के रामपुर गिलंट निवासी अजय कुमार कोरी (35) पुत्र रामलौट गोसाईगंज से अपने घर की तरफ बाइक से अपने एक साथी के साथ जा रहे थे। वह जैसे ही गद्दौपुर गांव के पास स्थित महाविद्यालय के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाया, लेकिन वह ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीरावस्था में सीएचसी गोसाईगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया और दूसरे युवक को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। मृतक अजय कुमार की छह माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


वहीं, उसके साथी की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के भाई गोविंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें