फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या में शुरू हुआ सरयू महोत्सव, चंपत राय बोले- राम जी से पहले हुआ मां सरयू का अवतरण

Fri, 21 Jun 2024 03:00 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

कार्यक्रमों की कड़ी में विभिन्न अनुष्ठान होंगे। शनिवार को मां सरयू का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भव्य झांकी सजाई जाएगी और 5,051 बत्ती की महाआरती होगी।
विज्ञापन
सरयू महोत्सव का आगाज - फोटो : X @AHindinews
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात दिवसीय सरयू महोत्सव का शुभारंभ सरयू तट पर गुरुवार को हुआ। उद्घाटन करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मां सरयू का अवतरण राम जी से पहले हुआ। महोत्सव के संयोजक महंत शशिकांत दास ने बताया कि 12 वर्षों से निरंतर मां सरयू का जन्मोत्सव मना रहे हैं। 

विज्ञापन


कार्यक्रमों की कड़ी में विभिन्न अनुष्ठान होंगे। शनिवार को मां सरयू का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भव्य झांकी सजाई जाएगी और 5,051 बत्ती की महाआरती होगी। हर रोज रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन

राममंदिर के परकोटे में बनने वाली मूर्तियों का डिजाइन हुआ फाइनल
राममंदिर के परकोटे में बन रहे छह मंदिरों में स्थापित होने वाली मूर्तियों का डिजाइन फाइनल हो गया है। मंदिरों में मूर्तियां खड़ी मुद्रा में होंगी। इन्हें मकराना के सफेद संगमरमर से निर्मित किया जाएगा। शिव मंदिर में अब शिवलिंग स्थापित करने पर सहमति बनी है। पहले शिवमंदिर में भगवान शिव की मूर्ति स्थापित की जानी थी। शिव लिंग के लिए पत्थर कहांं से आएगा, यह अभी तय नहीं हुआ है। 22 जून के बाद होने वाली राममंदिर समिति की बैठक में इसको लेकर चर्चा होगी। राममंदिर के 800 मीटर लंबे परकोटे में देवी-देवताओं के छह मंदिर बन रहे हैं, जिनमें भगवान शिव व गणेश मंदिर के निर्माण का कार्य 50 फीसदी पूरा हो चुका है। भगवान सूर्य, हनुमान, माता भगवती व माता अन्नपूर्णा के मंदिर का निर्माण महज 20 फीसदी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें