फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सचल दल का गठन

Fri, 07 Feb 2025 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरु होने जा रही हैं। नकल विहीन परीक्षा को संपन्न कराने के लिए जनपद में सचल दल का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा को सकुशल कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ़. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि अयोध्या में बोर्ड परीक्षा के लिए 109 केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सुचारु एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। केंद्रों पर अनुचित साधन के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए सात सचल दलों का गठन किया गया है। जो समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर सकेंगे। सचल दलों के गठन से नकल विहीन परीक्षा कराई जा सकेगी।
गठित की गई सचल दलों की टीमों का नेतृत्व जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अवनीश कुमार पांडेय, आफरीन फात्मा, ओंकारनाथ, राम जी राय एवं अनुपम कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें