फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सांड़ के हमले में घायल बुजु की मौत

Mon, 27 Apr 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
तारुन। चरावां चौराहे पर छुट्टा सांड़ के हमले में घायल बरांव गांव निवासी 90 वर्षीय सोमई की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार शाम को वह अपने घर से चरावां चौराहा पर चाय पीने जा रहे थे। पीछे से सांड़ के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल भेजा, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की दहशत लंबे समय से बनी हुई है। कई शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मंगाई गई है। पूर्व प्रधान संदीप तिवारी, जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद ने मृतक के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी। वहीं, खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने सांड़ को पकड़ने के लिए टीम गठित की। पशु चिकित्सक डॉ. प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में पशुधन प्रसार अधिकारी उमेश कनौजिया, अमरेंद्र कुमार, योगेंद्र सिंह ने सांड़ को पकड़कर गौशाला भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें