फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya :अयोध्या में सजेंगे 2100 पंडाल... 100 मंचों पर होगी रामलीला, सुरक्षित व भव्य होंगे आयोजन

Tue, 16 Sep 2025 05:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

नवरात्र  के अवसर पर अयोध्या में  2100 पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना और 100 जगह रामलीला मंचन होगा। प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए हैं, हर पंडाल पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी।

 
विज्ञापन
बीते वर्ष हुई रामलीला के दृश्य। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में नवरात्र पर दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर का माहौल पूरी तरह से धार्मिक रंग में रंगने वाला है। केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति जिला प्रशासन के साथ लगातार बैठकों में जुटी है, जिससे आयोजन सुरक्षित और भव्य हो सके।

विज्ञापन


इस वर्ष अयोध्या में 2100 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल सजेंगे, जहां मां दुर्गा विराजमान होंगी। वहीं 100 स्थानों पर रामलीला का मंचन भी किया जाएगा, जिससे भक्त धार्मिक वातावरण में रामकथा का आनंद ले सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए इस बार विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। सभी पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।

ये भी पढ़े- UP Weather: बदला मौसम...बूंदाबांदी से 5.5 डिग्री लुढ़का पारा, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार; पढ़ें ताजा अपडेट
विज्ञापन


ये भी पढ़े- शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य: SC के आदेश पर कोर्ट जाएगी योगी सरकार, CM बोले-योग्यता को नजरअंदाज करना उचित नहीं
विज्ञापन


22 सितंबर से नवरात्र का शुभारंभ होगा और दो अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन रामलीला मैदानों में रावण दहन भी होगा। इसी के साथ उत्सव का समापन होगा।

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन ने पंडालों में सादे वर्दी में पुलिसकर्मी और महिला पुलिस बल की तैनाती का निर्णय लिया है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए शहर को सेक्टर और जोन में बांटा गया है, जहां मजिस्ट्रेट और सीओ स्तर के अधिकारी लगातार निगरानी करेंगे।  केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवल ने बताया कि भक्ति और सुरक्षा के संगम से अयोध्या इस बार एक और भव्य धार्मिक उत्सव की गवाह बनेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें