फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश में टपकने लगी दो साल पहले बने अयोध्या एयरपोर्ट की छत, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

Tue, 16 Sep 2025 04:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में बने महज दो साल पुराने एयरपोर्ट के स्टैंडिंग एरिया की छत टपकने लगी है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोग निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
टपकने लगी एयरपोर्ट की छत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में बने महज दो साल पुराने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। तेज बारिश के बाद एयरपोर्ट के बाहर स्टैंडिंग एरिया की छत से पानी टपकने लगा।

विज्ञापन


इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एयरपोर्ट प्रबंधन और निर्माण एजेंसियों पर सवाल उठने लगे हैं। जिस एयरपोर्ट को अयोध्या के गौरव और देश-विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधा के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा था, उसकी छत से पानी टपकना लोगों की नाराजगी का कारण बन गया है।

ये भी पढ़ें - शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य: SC के आदेश पर कोर्ट जाएगी योगी सरकार, CM बोले-योग्यता को नजरअंदाज करना उचित नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑनलाइन गेमिंग का जाल: नाबालिग ने पिता के बैंक खाते से उड़ाए 14 लाख, फिर उठाया घातक कदम; लाश देख कांप गए घरवाले


स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार हुआ है तभी महज दो साल में ही छत टपकने लगी। उनका आरोप है कि रखरखाव की तय मियाद पूरी होने से पहले ही एयरपोर्ट की हालत खराब हो गई है। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विनोद कुमार ने कहा है कि बारिश रुकने के बाद रिपेयरिंग का काम शुरू होगा और इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पहले से ही पाइपलाइन में है लेकिन इस बयान ने सरकारी एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर और भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि करोड़ों की लागत से बने अयोध्या एयरपोर्ट की छत इतनी जल्दी कैसे टपकने लगी और क्या इस पर जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही तय होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें