फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिल्ली लौटे सीईओ, पांच दिन बाद फिर आएंगे अयोध्या

Thu, 10 Sep 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र बुधवार शाम अयोध्या से वापस दिल्ली लौट गए। अब वह करीब पांच दिन बाद दोबारा अयोध्या आएंगे और राम मंदिर की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में काम आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सीईओ जितेंद्र मिश्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के मद्देनजर यहां पहुंचे थे। दो दिनों तक अयोध्या में प्रवास के दौरान उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों व संबंधित लोगों के साथ मंथन किया। बताया जा रहा है कि कुछ जरूरी कार्यों के चलते उन्हें बुधवार शाम अयोध्या से वापस लौटना पड़ा।
अब करीब पांच दिन बाद उनके फिर अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इसके बाद वह मंदिर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए प्रबंधन को और बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में काम की गति बढ़ाएंगे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें