फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: सरयू नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान, दर्शन के लिए आए थे कानपुर से

Sun, 10 Mar 2024 03:37 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या

सार

अयोध्या में सरयू नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई है। यह सभी कानपुर के रहने वाले हैं जो दर्शन करने अयोध्या आए थे। 
विज्ञापन
नदी में डूबकर मौत। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या सरयू नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। 6 युवक नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। उनमें से जब एक युवक कुछ डूबने लगा तो उसकी जान बचाने में एक के बाद एक तीन युवक डूब गए। डूब कर मरने वाले ये तीनों युवक कानपुर के हैं। इनके नाम प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी और रवि मिश्रा है। 6 दोस्त कानपुर से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने आए थे। सभी साथी शनिवार की शाम अयोध्या पहुँचे थे। ये सभी नाका स्थित एक धर्मशाला में रुके थे। सुबह सभी स्नान करने आये थे। स्नान करने के बाद रामलला के दर्शन करने की योजना थी। बचे हुए तीन दोस्तों ने बताया कि रवि सबसे पहले डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में हर्षित व प्रियांशु भी डूब गए। घटना की सूचना पर 10 मिनट के भीतर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जल पुलिस पहुंच गयी थी। 30 मिनट तक चले अभियान में तीनों डूबे युवकों के शवों बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन

मरने वालों की सूची



 
विज्ञापन

जानिए कैसे हुई घटना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें