फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कला के जरिए सपनों को उड़ान दे रहीं अनन्या

Thu, 26 Mar 2026 10:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अनन्या अरुण।
विज्ञापन
अयोध्या। प्रतिभा और मेहनत अगर साथ हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। ऐसा ही उदाहरण पेश कर रही हैं 12वीं की छात्रा अनन्या वरुण, जो अपनी कला के दम पर न सिर्फ पहचान बना रही हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। वह कई मंचों पर सम्मानित भी हो चुकी हैं। पहला प्रदेश स्तरीय सम्मान उन्हें 2023 में लखनऊ में दिया गया।
विज्ञापन




अनन्या अब तक 100 से अधिक प्रमुख चित्र बना चुकी हैं, जिनमें राममंदिर , देवी-देवताओं, पशु-पक्षियों, मानव आकृतियों और देश-विदेश की चर्चित हस्तियों के पोर्ट्रेट शामिल हैं। उनके बनाए चित्रों में भगवान हनुमान, भगवान शिव, राम मंदिर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ फिल्म अभिनेता सलमान खान, अभिताभ बच्चन के चित्र विशेष रूप से सराहे गए हैं। उनकी कला में सजीवता साफ झलकती है।

अनन्या बताती हैं कि उन्होंने यह हुनर अपनी मां रुचि वरुण और पिता डीएसपी योगेंद्र कुमार से प्रेरणा लेकर विकसित किया। परिवार का सहयोग और मार्गदर्शन उन्हें लगातार आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने अपने कौशल को निखारने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल पेंटिंग-डिजाइनिंग में प्रवेश लेने का लक्ष्य तय किया है, ताकि भविष्य में कला के क्षेत्र में और ऊंचाइयों को छू सकें। कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना अनन्या की लगन और समर्पण को दर्शाता है। वह कहती हैं कि अगर इंसान अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार रहे और निरंतर अभ्यास करता रहे, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें