फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर सुन मचल उठे श्रोता

Thu, 26 Mar 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रुदौली में आयोजित कार्यक्रम में गीत की प्रस्तुति देते पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव।
विज्ञापन
बाबा बाजार। मां कामाख्या धाम महोत्सव बुधवार शाम यादगार बन गया। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, गायक व पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के पहुंचते ही पूरे पंडाल में मोदी-योगी के नारे गूंजने लगे। निरहुआ ने भी ''चले जब चाप के बाबा का बुलडोजर'' की प्रस्तुति देकर माहौल को ऊर्जा से भर दिया, जिस पर दर्शक झूमते नजर आए।
विज्ञापन

मंच पर ''निरहुआ नाम ब.. नई झुलनी के छइयां बलम दुपहरी...'' जैसे गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को और रंगीन बना दिया। बातचीत के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत पर भी पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को अफवाहों से बचते हुए आपसी सहयोग बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव एवं महोत्सव न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल, किशोरी लाल, कमलेश यादव, अधिशासी अभियंता निखिलेश मिश्र, विवेक पांडेय, महेंद्र मोर्या, तेज तिवारी, बब्बन शुक्ल करिया समेत तमाम लोगों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें