फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोटावेटर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो-29-सुधांशु। फाइल फोटो
विज्ञापन
बिधूना। पुरवा पट्टी गांव में बुधवार रात खेत पर ट्रैक्टर से जोताई करते समय एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पैर फिसलने के कारण वह ट्रैक्टर के पीछे लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पुरवा पट्टी गांव निवासी सुधांशु (21) रात करीब नौ बजे गांव के ही सूरज के साथ खेत पर जुताई करने गया था। बताया गया कि सूरज काफी देर से ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान प्यास लगने पर उसने सुधांशु को ट्रैक्टर चलाने का इशारा किया। जैसे ही सुधांशु ट्रैक्टर पर चढ़ने लगा और दूसरी तरफ से सूरज उतरने लगा, तभी अचानक सुधांशु का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता, पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद साथी युवक सूरज घबरा गया और उसकी चीख निकल गई। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद शव को रोटावेटर से बाहर निकाला। जवान बेटे की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें