फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमले में 15 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। गांव भानपुर नारायण रंजिश के चलते एक घर में घुसकर परिवार पर हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रणधीर पुत्र मानसिंह ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर की रात वह अपने परिवार के साथ घर के अंदर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव के सुधीर, सुरेश, विजय शंकर, विनोद कुमार, शिव कुमार और चिरौंजीलाल अपने नौ अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियार लेकर घुस आए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। हमले में रणधीर, सचिन, रेशमा, गायत्री देवी और मधु गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले। कोतवाल विनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें