फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाट की गंदगी को किया साफ

Mon, 25 May 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सफाई अभियान का 16वां चरण रविवार को हुआ। इसके तहत शहर के लोगों ने यमुना घाट पर फैली गंदगी को मशीनों के माध्यम से साफ कराया। साथ ही घाट पर आए लोगों को साफ-सफाई का महत्व भी बताया।
विज्ञापन




सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल के तत्वावधान में यमुना सफाई अभियान जिले में चलाया जा रहा है। रविवार को सफाई अभियान के 16वें चरण की शुरुआत की गई। यमुना नदी के घाटों से शुरू हुई सफाई अभियान में लोगों ने बढ़- चढ़कर सहभागिता की।



युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नीरज पोरवाल ने बताया कि सभी लोगों के श्रमदान से यह कार्यक्रम चल रहा है।


रविवार को सफाई अभियान में सहयोग करने वालों में संजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, कपिल गुप्ता, मोहन शर्मा, अनुराग गुप्ता, अनुज कुमार सिंह, भीमसेन सक्सेना आनंद नाथ गुप्ता, अरविंद गोहाई, योगेंद्र बाबू, हरीशंकर दीक्षित, राजीव गुप्ता, देवेंद्र राठौर, अनिल तिवारी, गुरमीत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें