फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब बिक्री में आबकारी विभाग को 35 करोड़ से अधिक का मुनाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिले भर से आबकारी विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 35 करोड़ से अधिक का लाभ हुआ है। उधर, जिले भर की 157 देशी, विदेशी व बीयर की दुकानों को नए सिरे से आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि दो सालों से कोरोना काल के कारण विभाग का कारोबार कम हो रहा था, लेकिन इस सत्र में काफी अच्छा रहा है। बताया कि पिछले साल 180.06 करोड़ का कारोबार हुआ था।
इस बार पिछले साल की तुलना में विभाग को 35.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। इसके चलते इस बार विभाग ने कुल 85.46 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त किया है। बताया कि इस बाद देशी शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में 26 प्रतिशत, अंग्रेजी शराब की बिक्री 16.5 प्रतिशत व बीयर की बिक्री 82 प्रतिशत अधिक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें