फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकें आपस में टकराईं मासूम समेत चार घायल

विज्ञापन
फोटो 06 एयूआरपी 08 - होमगंज स्थित इलेक्ट्रानिक दुकान में सामान देखते लोग। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। बाबरपुर-दिबियापुर मार्ग पर केशमपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक पांच वर्षीय बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। घायल बच्ची अपना और पिता का नाम नहीं बता पाई।
विज्ञापन

पिता के रेफर होने के बाद बेटी को अस्पताल का वार्ड ब्वाय संभाल रहा है। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइकों पर सवार लोग हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
केशमपुर के पास बुधवार दोपहर एक बजे के करीब दो बाइकों में आपस में भिड़ंत हो गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।
यहां पर एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण वह अपना नाम नहीं बता पाया। गंभीर हालत में उसे सैफई रेफर कर दिया गया। हालांकि रेफर होने के बाद लगभग पांच वर्षीय बच्ची ने घायल युवक को अपना पिता बताया कि लेकिन उनका नाम ठीक से नहीं बता पा रही थी।
फिलहाल वार्ड ब्वाय गौरव शुक्ला बच्चों को संभालता रहा है। इस पर लोगों ने उसकी प्रशंसा की। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मुहम्मद जलीम पुत्र मुहम्मद शमशुद्दीन एवं अरीशा पत्नी मुहम्मद मतीन निवासी लोहिया नगर को गंभीर हालात में रेफर किया गया। थाना प्रभारी फफूंद ललिता कुमारी ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है, पता कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रंजिश में दो भाइयों में चले लाठी-डंडे, एक रेफर
पुलिस बता रही महिलाओं का विवाद, नहीं मिली तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
अछल्दा। आपसी रंजिश व बटवारे को लेकर दो भाइयों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चले गए। मारपीट में दोनों भाई घायल हो गए। एक कोे सैफई रेफर किया गया है।
नोनिकपुर गांव निवासी सूरज सिंह की पत्नी सीमा देवी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को घरेलू बटवारे को लेकर परिवार की महिला दो युवकों के साथ आई और गाली-गलौज की। मना करने पर लाठी-डंडों से पीटने लगा। दूसरे पक्ष से चंद्रभान सिंह का कहना है कि दंपती ने मिलकर तीनों लोगों को लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह घायल हुआ।
परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र अछल्दा ले गए। यहां पर मौजूद डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि घायल सूरज सिंह का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल चंद्रभान सिंह का प्रथामिक उपचार कर उसे सैफ ई रेफ र किया गया है। अछल्दा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों सगे भाई है। महिलाओं में झगड़ा हुआ थ। दोनों पक्षों से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें