फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पिता ने डांटा तो बेटी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। पिता की डांट के बाद 15 वर्षीय बेटी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। तड़के उठकर बेटी का शव फंदे पर देख पिता सन्न रह गया। जानकारी के बाद ग्रामीण व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव निवासी पिता को सोमवार को उसकी 15 वर्षीय बेटी की प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। उसने घर पहुंचकर बेटी को डांट दिया। इसके बाद घर का वातावरण सामान्य हो गया, लेकिन बेटी पिता की डांट से क्षुब्ध हो गई। रात में खाने के बाद परिजन अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पिता की आंख खुली। लघुशंका जाते समय उन्होंने देखा कि कमरे में बेटी फंदे से लटकी है। शोर सुनकर अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। सुबह जानकारी पर घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजन से पूछताछ की। किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
सीओ अजीतमल सृष्टि सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर पिता ने किशोरी को डांट दिया था। इससे किशोरी के नाराज होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें