फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर डाटा फीडिंग में पारदर्शिता बरतें कर्मचारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार। ब्लॉक कार्यालय में एसआईआर के फीडिंग कार्यों का मंगलवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य की गति तेज करने व डाटा फीडिंग में पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने एसआईआर पोर्टल पर अपलोड हो रहे आंकड़ों की गुणवत्ता तथा समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव राजपूत, अमित राठौर, ज्योति सिंह, काव्या अवस्थी, कल्पना शुक्ला और अन्य कर्मचारियों ने डीएम को कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि एसआईआर फीडिंग का कार्य प्रगति पर है और अधिकांश ग्राम पंचायतों से डाटा संग्रह कर फीड किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारियों से कहा कि वे जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें और योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम गरिमा सोनकिया, डीपीआरओ एसके यादव, बीडीओ राजनारायण पांडेय, बीईओ उपेंद्र विश्कर्मा, एडीओ पंचायत प्रवीण वर्मा सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें