फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की जुटी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मौसम में बदलाव के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार दोपहर तक ओपीडी में 450 से ज्यादा मरीज देखे गए। काफी मरीजों को बुखार और कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने जांच की सलाह दी है।
विज्ञापन

शनिवार को 50 शय्या जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग डेढ़ सौ मरीजों के पर्चे बनाए जा चुके थे। वायरल के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने मरीजों को खून की जांच कराने के लिए लिखा है। सीएमएस डॉ. प्रमोद कटियार ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव के कारण दर्द, खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें