फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड बढ़ी तो सुस्त हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शीत लहर बढ़ते ही टीकाकरण पर लाभार्थियों की भीड़ भी कम होने लगी है। इधर जिला प्रशासन 15 से 17 वर्ष के आयु वालों का टीकाकरण बढ़ाने पर जोर दे रहा है। जिले के 17 डिग्री कालेजों में शिविर आयोजित न कराने पर डीआईओएस ने नोटिस जारी की हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन जनवरी से किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूल-कॉलेज को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस मुहिम में स्वास्थ्य विभाग का साथ दें। बावजूद इसके लापरवाही बरती जा रही। इधर ठंड पड़ने का भी असर होने लगा है।
अस्पतालों में आयोजित शिविरों में लोग कम पहुंच रहे हैं। रविवार को टीकाकरण बढ़ाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किए गए। इसमें महाविद्यालयों को सहयोग करना था। स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट दी कि कुछ डिग्री कॉलेज सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर लापरवाह रवैया व मनमाना रुख अपनाने वाले 17 महाविद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें