फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नामांकन में अब नहीं चलेगी हीला-हवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में गलत नामांकन दिखाकर बच्चों की यूनिफार्म, जूता, मोजा के नाम पर दी जाने वाली धनराशि में बंदरबांट रोकने के लिए सीधे अभिभावकों के खाते में राशि भेजने की तैयारी की है। वर्ष 2021-22 में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के स्कूलों में पंजीकरण की प्रमाणिक सूचना मांगी गई है।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बीएसए को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। प्रेरणा पोर्टल पर 31 मार्च 2021 की स्थिति के अनुसार छात्र पंजिका की प्रति अपलोड करने को कहा है। छात्र संख्या में अंतर मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सूचना 17 जुलाई तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा ब्योरा
विद्यालय व कक्षावार छात्र संख्या अंकित करने के लिए प्रेरणा पोर्टल के शिक्षक लॉगिन पर स्टूडेंट काउंट मोड्यूल के जरिये सूचना अपलोड करनी होगी। माड्यूल में प्रधानाध्यापकों द्वारा 31 मार्च 2021 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों की कक्षावार संख्या दर्ज की जाएगी और इसका प्रमाणीकरण होगा। सूचना को खंड शिक्षा अधिकारी देखेंगे। इस कार्य की समीक्षा रोजाना स्कूल महानिदेशक शिक्षा कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन द्वारा मांगी गईं सूचनाएं देने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शीघ्र ही इसे भेज दिया जाएगा। - चंदना राम इकबाल, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें