फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन फिटिंग का काम पूरा, ऑक्सीजन प्लॉट अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिस तेजी के साथ स्वास्थ्य विभाग ने संसाधन जुटाने शुरू किए, वह तेजी अब नजर नहीं आ रही है। अस्पताल में भले ही ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई जा चुकी हो, लेकिन प्लांट का काम अभी भी अधर में है। इंजीनियर के इंतजार में कई उपकरण प्लांट परिसर में रखे हैं। विभाग अगस्त में प्लांट चालू करने का दम भर रहा है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमण की दर काफी रही। शुरूआत में अफसरों ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के लिए तैयारियां जोरों पर की, लेकिन अब मामला ठंडा पड़ गया है। प्लांट का काम अभी तक पूरी नहीं कराया जा सका है। जबकि चिचौली स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड तैयार हो चुके हैं।
वार्ड में 200 बेड लगाए गए हैं। अस्पताल में ही 40 वार्ड का पीकू वार्ड भी बनाया गया है। पीकू वार्ड व अन्य 200 बेडों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए पाइप लाइन फिटिंग का काम पूरा हो चुका है। ऑक्सीजन प्लांट में अभी कई काम अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारी बताते हैं कि प्लांट में ऑक्सीजन सिलिंडर, जनरेटर आदि उपकरण आ चुके हैं। इंजीनियर के न आने के चलते उपकरण अस्पताल परिसर में रखें हैं। इन मशीनों का लगाने का काम शीघ्र शुरू होगा। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक ऑक्सीजन प्लांट तैयार हो जाएगा। इसके साथ परिसर में ही एक अन्य प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है।
ऑक्सीजन प्लांट से संबंधित उपकरण आ चुके हैं। जल्द ही उपकरण फिटिंग का काम शुरू होगा। लगभग 10 दिनों में काम पूरा होने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही दूसरा प्लांट लगाने के लिए उपकरण मंगाए गए हैं। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें