फोटो 18एयूआरपी-26- पुलिस हिरासत में लूट के आरोपी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा। थाना क्षेत्र के रठा गांव-कुदरकोट मार्ग पर मंगलवार की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवकों को रोककर मोबाइल लूट लिया। सही समय पर सूचना मिलते ही पुलिस ने घसारा के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
रठा गांव निवासी शिवम मंगलवार शाम को बाइक से अपने दोस्त अभिषेक के साथ कुदरकोट जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने रामपुर रोड पर काशीराम के खेत के पास बाइक को रुकवाकर तमंचे के बल पर अभिषेक से मोबाइल लूट कर भाग गए। पीड़ित की सूचना पर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घेराबंदी की। एसआई पहलवान सिंह व एसआई विशंभर पांडेय ने टीम के साथ देर रात दोनों लुटेरों को घसारा नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में दोनों के पास से दो तमंचे तीन कारतूस व लूटा गया मोबाइल व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की। लुटेरों ने अपना नाम बल्लू व सोमिल निवासी मसूदपुर बताया। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे दोनों लुटेरों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेजा गया है।