फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और कोरोना संक्रमित हुए ठीक, अब एक्टिव मरीजों की संख्या आठ

विज्ञापन
विज्ञापन
दो और कोरोना संक्रमित मरीज कन्नौज के तिर्वा अस्पताल से ठीक होकर घर पहुंच गए। इनमें एक एरवाकटरा ब्लाक के रम्मपुरा गांव व दूसरा सहार ब्लाक के मदारी पुरवा का रहने वाला है।
विज्ञापन

तिर्वा अस्पताल प्रशासन ने दोनों को फूल देकर विदा किया। एंबुलेंस से उन्हें उनके गांव लाया गया। जिले में 23 पॉजिटिव मरीजों में अब तक 15 ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस आठ बचे हैं। इनमें छह तिर्वा व दो इटावा के जसवंतनगर में भर्ती है।
दोनों युवक इंदौर में चना व नमकीन बेचने का काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान कामकाज ठप होने से 29 अप्रैल को रम्मपुरा गांव पहुंचे थे।
जानकारी मिलने पर रम्मपुरा गांव की ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति मान सिंह ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया। दोनों को क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। ती
विज्ञापन

न मई को दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी। इस पर प्रशासन ने दोनों को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल में शिफ्ट कराया था। दोनों संक्रमित युवकों के साथ एक और प्रवासी को भी तिर्वा भेजा गया था।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि इनके साथ भर्ती किए गए तीसरे प्रवासी की रिपोर्ट शाम तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे भी वापस लाया जाएगा।
ठीक होकर लौटे सहार ब्लाक के मदारी पुरवा निवासी युवक ने बताया कि तिर्वा अस्पताल में डॉक्टर व स्टॉफ का काफी सहयोगी रवैया रहा। युवक के मुताबिक इंदौर से आते समय 40 किमी पैदल चलना पड़ा था।
बाद में पुलिस ने एक ट्रक में उन्हें इटावा तक के लिए बैठा दिया था। रम्मपुरा निवासी युवक ने बताया कि तिर्वा में डॉक्टरों के व्यवहार और देखभाल से वह ठीक हो गया।
रम्मपुरा निवासी युवक ने बताया कि घर आते समय उन्हें राशन आदि नहीं दिया गया। तिर्वा में भर्ती रहने के दौरान उसके खेत में खड़ी मूंग की फसल मवेशी चर गए। हालांकि गांव के एक पड़ोसी युवक ने काफी मदद की।
विज्ञापन

घर के सभी लोगों के क्वारंटीन होने पर उसने घर की देखभाल के साथ मवेशियों के चारे आदि का भी बंदोबस्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें