फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे में मां की मौत

विज्ञापन
फोटो 21एयूआरपी 07- घटनास्थल पर खड़ा टैंकर - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
बेला-बिधूना मार्ग पर गुरुवार कीरतपुर में बाइक से घर जा रहे मां-बेटा की बाइक में पीछे से गैस टैंकर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक पर बैठी मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। वहां से उसे सैफई रेफर कर दिया।
बेला थाना क्षेत्र के भगवंतापुर निवासी मुन्नी देवी (52) पत्नी सुरेंद्र सिंह सेंगर अपने पुत्र राहुल के साथ बिधूना से बाजार करके अपने घर भगवंतापुर बाइक से घर जा रही थी।
विज्ञापन

तभी लगभग दोपहर दो बजे बेला-बिधूना मार्ग पर कीरतपुर में गैस टैंकर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पड़े युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया। डाक्टरों
विज्ञापन

ने उसे सैफई रेफर कर दिया। मुन्नी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें