फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो की मौत, डेंगू के मिले चार मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में शनिवार को चार डेंगू के रोगी मिले। इन रोगियों की हालत गंभीर होने पर रिम्स सैफई अस्पताल में भर्ती किया गया है। इधर ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और बुखार के रोगियों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जा रहीं हैं। शनिवार को स्वास्थ्य टीमों ने 300 से ज्यादा का उपचार कर उन्हें दवाएं वितरित कीं। इधर, ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र में बुखार की चपेट में आए दो लोगों की मौत हो गई है। जिससे गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को अजीतमल ब्लॉक के टिडवा बिकू विलावा निवासी 17 वर्षीय युवती, फफूंद निवासी 23 वर्षीय युवक, मिर्जापुर निवासी सात वर्षीय बालिका और ऐरवाकटरा में 44 वर्षीय महिला की एलाइजा रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। सभी सैंपलों की रिपोर्ट रिम्स सैफई इटावा से प्राप्त हुई है। शनिवार को मिले सभी संक्रमित मरीज रिम्स सैफई इटावा अस्पताल में भर्ती है। जिले में अब कुल डेंगू मरीजों की संख्या 45 जा पहुंची है।
मोहल्ला ऐरवाटिकटा निवासी अंशु तिवारी (17) पुत्र योगेंद्र को दो दिन पहले बुखार आने पर इटावा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की सुबह अंशु की मृत्यु हो गई। इधर मोहल्ला कोईली निवासी निर्मला देवी यादव (48) पत्नी स्व. राकेश यादव को एक दिन पहले बुखार परिजन आगरा लेकर जा रहे थे। रास्ते में निर्मला की मृत्यु हो गई। जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, सलमान, श्रीश चंद्र तिवारी, रवि, ज्ञान सिंह शाक्य, सर्वेश कुमार, राजेश यादव, संतोष यादव ने डीडीटी का छिड़काव गांव में न होने की बात कही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहित यादव ने दवा छिड़काव के लिए एडीओ पंचायत विमल सिंह को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि डेंगू और वायरल रोगियों की संख्या को देखते हुए शनिवार को मिर्जापुर, खोयला, फफूंद, टिडवा बिकू, ऐरवाकटरा, कखावतू आदि गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें