फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय में शिविर लगाकर हुई टीकाकरण व जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य विभाग ने जिला जजी में शुक्रवार को स्टाफ व सुरक्षा कर्मियों समेत 100 लोगों की कोरोना जांच की। आशुलिपिक व नकल विभाग के लिपिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 15 जनवरी को जिला न्यायालय बंद रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुकदमों में गवाही व जेल से बंदियों की व्यक्तिगत पेशी रोककर भीड़भाड़ को कम किया जा रहा है। 14 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कोरोना जांच व टीकाकरण के लिए तैनात की गई। प्रथम दिन न्यायालय की सुरक्षा मेें लगे पुलिस कर्मियों व 60 साल से अधिक उम्र के वकीलों को बूस्टर डोज लगाई गई। 27 ने टीका लगवाया। इसके साथ ही सभी न्यायिक कर्मचारियों व स्टाफ की कोरोना जांच करवाई गई।
इसी बीच जांच में दो कर्मचारियों के संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया। इस पर नियमानुसार सीएमओ व जिला मजिस्ट्रेट की आख्या के बाद 15 जनवरी को न्यायालय बंद रखने के निर्देश जारी हुए। कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग यह शिविर आगे भी लगाएगा।
विज्ञापन

जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने सभी से कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन करने का आह्वान किया है। शुक्रवार को जिला जज ने स्वयं परिसर का भ्रमण कर वकीलों व जनसमुदाय को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें