फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव की अनदेखी, 21 लोग कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना के बढ़ते मामले तीसरी लहर के साफ संकेत दे रहे हैं। जिले में गुरुवार को 21 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब कुल सक्रिय मामले 156 हो गए हैं। संक्रमितों में पिता-पुत्र व पुत्री शामिल हैं। उधर, तेजी से फैलते संक्रमण से बचाव के लिए लोग अभी भी सजग होते नहीं दिख रहे है। बाजार, अस्पताल से लेकर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लोग शारीरिक दूरी तो दूर की बात, मास्क लगाने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर काफी खतरनाक है। डॉक्टरों ने भी इस तीसरी लहर से बचाव करने के लिए लोगों से अपील की है। फिर भी लोग कोरोना की तीसरी लहर को गंभीरता से नहीं ले रहे है। शहर के लेडीज मार्केट, होमगंज, सदर बाजार, किराना मार्केट, मुरादगंज, अजीतमल, फफूंद, दिबियापुर, अयाना बाजार में लोग शारीरिक दूरी का पालन करना तो दूर, मास्क भी नहीं लगा रहे हैं।
वहीं, दुकानदार भी बेफिक्र हैं। किसी भी दुकान में अभी तक एंगल नहीं लगाए गए हैं। ग्राहक सीधे दुकानदार व कर्मचारी के संपर्क में आ रहा है। रोडवेज, प्राइवेट बस, ऑटो-टेंपो, रिक्शा आदि वाहनों में तो शारीरिक दूरी का पालन न के बराबर है। सभी वाहन चौराहों-तिराहों पर खड़े पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों के सामने से बेधड़क होकर गुजरते हैं, लेकिन पुलिस वाहनों चालकों को जरा भी रोकती व टोकती नहीं है। एसीएमओ शिशिरपुरी ने बताया कि संक्रमित मरीज होमलाइसोलेशन पर है। उनकी देखरेख के लिए स्वास्थ्य टीम ऑनकॉल है।
विज्ञापन

संक्रमितों में विनोबाभावे कुंज में 51 वर्षीय अधेड़, उनकी 22 साल की बेटी, 16 साल का बेटा, भगत सिंह कुंज में 47 वर्षीय अधेड़, गेल गांव में 27 वर्षीय युवती, ककोर मुखलई में 33 वर्षीय महिला, तिलक नगर में 44 वर्षीय युवक, हिमगिरी होस्टल में 26 वर्षीय युवक, दिबियापुर में 29 वर्षीय युवक, गेल गांव में 24 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, ब्रह्म नगर में 55 वर्षीय अधेड़, कंहौं पाता में 28 वर्षीय युवक, अजीतमल में 70 वर्षीय बुजुर्ग, तिलकपुर में 36 वर्षीय युवक, गेल गांव में 30 वर्षीय युवक, जेपीकुंज में 22 वर्षीय युवक, गेल गांव में 25 साल की युवती, सीआईएसएफ कॉलोनी में 31 वर्षीय युवक, भगतकुंज में 94 साल की बुजुर्ग महिला व लदाईयापुर गांव में 57 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें