फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में ट्रांसपोर्टर की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
फोटो-29एयूआरपी-16- मृतक की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर। हिमाचल प्रदेश जा रहे कानपुर के ट्रांसपोर्टर की शताब्दी एक्सप्रेस में हालत बिगड़ गई। साथ जा रिश्तेदारों और मित्रों ने रूरा और अंबियापुर स्टेशनों के बीच चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी लेकिन चिकित्सा सुविधा मुहैया नहीं हो पाई। बाद में फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर के चकेरी गांधी ग्राम निवासी पंकज गुप्ता (41) का उन्नाव में ट्रांसपोर्टर का व्यवसाय है। बुधवार को वह कानपुर में ही रहने वाले चचेरे भाई धीरज गुप्ता, उन्नाव निवासी बहनोई अंकित गुप्ता, मित्र शिव बहादुर सिंह परिहार और देवेंद्र प्रताप सिंह के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। पनकी रेलवे स्टेशन के आगे पहुंचे तो पंकज की हालत बिगड़ गई।
पंकज के साथियों नेे चेन पुलिंग करके ट्रेन को रूरा और अंबियापुर रेलवे स्टेशनों के बीच रुका। जानकारी पर टीटीई एवं गार्ड भी पहुंच गए और यात्री की हालत बिगड़ने की जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। लेकिन करीब 15 मिनट तक मदद नहीं पहुंची। ट्रेन रुकने वाले स्थान के आसपास कोई अस्पताल भी नहीं था। रेलवे स्टेशन फफूंद पर चिकित्सा सुविधा मिल पाने की जानकारी होने पर ट्रेन सुबह करीब साढ़े सात बजे फफूंद में रोकी गई।
विज्ञापन

आरपीएफ एवं जीआरपी ने पंकज गुप्ता को एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धीरज गुप्ता ने बताया कि पंकज उन्नाव में ट्रांसपोर्टर का काम करते थे। वह सभी लोग हिमाचल प्रदेश जा रहे थे। आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, ट्रेन में यात्री की हालत बिगड़ी थी। फफूंद में उतारने के बाद दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई धीरज कुमार गुप्ता ने बताया कि जैसे ही ट्रेन ने पनकी पार किया था, उसी समय पंकज ने एक बोतल से पानी पीया। इसके कुछ समय बाद ही चाय ली। चाय की पहली चुस्की ली ही थी कि अचेत होकर एक ओर लुढ़क गए। ट्रेन में मौजूद एक चिकित्सक ने उपचार देने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। संभवत: दिल का दौरा पड़ा था।

फोटो-29एयूआरपी-15- पंकज के साथ सफर करने वाले परिजन व मित्र। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें