अजीतमल। तीन दिन पहले खराब हुए ट्रांसफार्मर को बुधवार की शाम तक नहीं बदला जा सका है। इससे 100 से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां वह भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं तो वहीं दूसरी और उनकी दैनिक दिनचर्या भी बिगड़ने लगी है।
बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला शास्त्री में नगर पंचायत की दुकानों के बाहर लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले खराब हुआ था। इससे 100 उपभोक्ताओं के घरों में 500 से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से गुहारों के बाद सुनवाई न होने से लोगों में गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
पीने के पानी के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है तो वहीं रातें भी जागकर गुजारनी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति न होने के कारण व्यापार भी प्रभावित होने लगा है। स्थिति यह हो चली है कि लोगों ने पीने के लिए पानी खरीदना शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारी शीघ्र ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात तो कह रहे हैं। लेकिन जमीनीस्तर पर काम नहीं हो रहा है।
-
मिला आश्वासन, ठीक नहीं हुआ ट्रांसफार्मर
फोटो19एयूआरपी 36- अनिल कुमार
तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। अधिकारी आश्वासन तो दे रहे है, लेकिन जमीनी स्तर पर काम होता नहीं दिख रहा है। इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है।
- अनिल कुमार, व्यापारी नेता
-
बिजली न होने से पानी की समस्या हुई विकराल
फोटो19एयूआरपी 37-मनोज कुमार
बिजली के बिना तीन दिनों से जीवन नरक हो गया है। भीषण गर्मी के चलते बच्चों का बुरा हाल है। पानी की भी समस्या विकराल हो गई है।
- मनोज कुमार
-
तीन दिनों से व्यापार प्रभावित
फोटो19एयूआरपी 38- महेंद्र कुमार
बिना बिजली के घर में रहना मुश्किल हो रहा है। व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। तीन दिनों से हाल बेहाल है। अधिकारी समस्या को समझ नहीं रहे है।
- महेंद्र कुमार
-
ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई है। वहां पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा जाना है। स्थान बनाने के लिए स्थानीय लोग विरोध कर रहे है। इसकी जानकारी एसडीएम को दे दी गई है।
- राहुल कुमार, उप खंड अधिकारी
-