फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में प्रदर्शन से गोमती सात घंटे देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। हाथरस और पोरा रेलवे स्टेशनों के बीच गुरुवार को को धरना प्रदर्शन की वजह से दैनिक यात्रियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती एक्सप्रेस कई घंटे विलंब से फफूंद पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रेलकर्मियों के अनुसार गुरुवार को हाथरस और पोरा रेलवे स्टेशनों के बीच लोगों ने धरना प्रदर्शन किया था। इसके चलते दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर कई घंटों तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा था। प्रदर्शन के चलते नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस भी फंस गई। यह ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर शाम पांच बजकर 49 मिनट के बजाय लगभग सवा सात घंटे देरी से रात एक बजे पहुंची।
रात में कानपुर और लखनऊ की ओर जाने के लिए गोमती एक्सप्रेस के अलावा कोई अन्य टे्रन न होने के कारण यात्री गलन भरी सर्दी के बीच रेलवे स्टेशन पर ठिठुरते नजर आए। हालांकि कई यात्री टिकट रद्द कराके सड़क मार्ग से भी जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

यही हाल शुक्रवार की सुबह दिल्ली की ओर जाने वाली अप गोमती एक्सप्रेस का रहा। फफूंद रेलवे स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह आठ बजकर 49 मिनट के बजाय सवा छह घंटे देरी से दोपहर तीन बजे फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस समय आरक्षित टिकट से ही यात्रा करने की मजबूरी एवं दूसरी ट्रेन में आरक्षण न मिलने के कारण दिल्ली जाने के यात्रियों को ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, किन्ही अन्य कारणों से 15483 अप सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के भी काफी विलंब से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सूचना प्रसारित की जाती रही। स्टेशन अधीक्षक वेदप्रकाश ने ट्रेनों के विलंब से पहुंचने की पुष्टि की है। महानंदा के देरी से पहुंचने के कारणों की जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें