फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर ट्रैक्टर-ऑटो भिड़े, दो महिलाएं गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र की ऊंचा चौकी क्षेत्र के गांव नैभरपुर के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सवारियों से भरे ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में ऑटो सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। वहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इटावा के थाना व गांव महेवा निवासी आकांक्षा (26) अपनी बहन गांव बहादुरपुर निवासी रूपम पाल के घर जा रही थी। वहीं फफूंद के बीजलपुर देवरपुर सरैया निवासी धनवंती (40) भी इसी ऑटो में सवार थीं। नैभरपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में बैठी महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भाग निकला। कोतवाल विनोद कुमार राजपूत ने बताया कि घायल महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें