फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीमारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 25 Jan 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। रुरुखुर्द गांव निवासी बीमारी से तंग एक युवक ने शनिवार दोपहर घर में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय युवक घर में अकेला था।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर मां ने उसे फंदे पर लटका देख शोर मचाया। शोरगुल सुनकर पहुंचे पड़ाेसियों की मदद से युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
रुरुखुर्द निवासी करन सिंह (22) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। इस कारण से वह परेशान रहता था। करन सिंह के पिता दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में उसके अलावा मां ललिता देवी साथ रहती थीं।
विज्ञापन

शनिवार को ललिता देवी खेत पर चली गईं। तभी दोपहर में करन सिंह ने कमरे की छत में लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी।दोपहर बाद जब मां ललिता देवी खेत से वापस लौटीं तो कमरे के अंदर पुत्र को फंदे पर लटका देखा।
उन्होंने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। एक बहन है। वहीं घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से शाम तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। बिधूना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि कोई सूचना मिलेगी तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें