फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पांच दिन से किट नहीं, अस्पताल में टाइफाइड की जांच ठप

Sat, 25 Jan 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
अस्पताल में मरीजों की जांच करने को खून का सैंपल लेते अखिलेश कटियार। - फोटो : अस्पताल में मरीजों की जांच करने को खून का सैंपल लेते अखिलेश कटियार।
विज्ञापन
औरैया। शहर स्थित 50 शैया जिला अस्पताल में पिछले पांच दिनों से किट नहीं है। इसके अभाव में अस्पताल पहुंच रहे बुखार के मरीजों की टाइफाइड की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन बजट की उपलब्धता न होने की वजह से किट न खरीदे जाने की बात कह रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि एक-दो दिन में किट उपलब्ध करा दी जाएगी।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों पर दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन अस्पताल में बुखार, खांसी व जुकाम से ग्रसित काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर 35-40 मरीजों को सीबीसी समेत मलेरिया व टाइफाइड की जांच भी लिख रहे हैं। अहम बात यह है कि पिछले पांच दिनों से अस्पताल में टाइफाइट बुखार की जांच करने वाली किट ही नहीं है।
इससे मरीजों को जांच कराने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्राइवेट लैब में जा रहे मरीजों को टाइफाइड बुखार की जांच कराने पर सौ से डेढ़ सौ रुपये तक की आर्थिक मार झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि जिस तरह से शासन से निशुल्क दवाइयां भेजी जाती हैं। उस तरह से किट नहीं आती है। किट को खरीदना पड़ता है।
संयुक्त जिला अस्पताल की सीएमएस मंजू सचान ने बताया कि टाइफाइड बुखार जांच की किट खत्म हो गईं हैं। बजट की समस्या थी। जिसको दूर करते हुए किट मंगाने के लिए आर्डर कर दिया गया है। एक-दो दिन में किट आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें