फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास करा छात्र-छात्राओं को दिए स्वस्थ्य रहने के टिप्स

विज्ञापन
फोटो-25एयूआरपी-03- जनता महाविद्यालय में योग करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अजीतमल। जनता महाविद्यालय अजीतमल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं को योग करकरा स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए गए। इसमें शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय उद्यान विभाग के लॉन में योगाभ्यास कार्यक्रम एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीएस भदौरिया की देखरेख में आयोजित किया गया। स्वयं सेविका सपना कुमारी ने सभी को योग का प्रशिक्षण दिया और योगाभ्यास कराया। योग के दौरान कई तरह के तरीके और उनसे होने वाले फायदों को बारीकी से बताया गया।
डॉ. वीएस भदौरिया ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। हमें अपने शरीर को अहार विहार, योगाभ्यास एवं विचारों के द्वारा स्वास्थ्य रहने का सतत प्रयास करना चाहिए, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. सचीन्द्र मोहन शर्मा और शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें